मध्य प्रदेश

18 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Triveni
20 Dec 2022 2:16 PM GMT
18 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

विदिशा से क्राइम ब्रांच ने गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | विदिशा से क्राइम ब्रांच ने गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 18 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भानपुर ब्रिज छोला के पास से आोरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि गांजा को महंगे दामों में भोपाल में बेचने की थी तैयारी। कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने इसी आरोपी के बेटे को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। वह अभी रायसेन जेल में बंद है। पुलिस की जांच में सामने आया कि बाप-बेटे दोनों ही गांजे की तस्करी करते थे।

ओडिशा से जगदलपुर के रास्ते गांजा की तस्करी
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को एक बार फिर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए विदिशा के शातिर मादक पदार्थ तस्कर खिलान सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 18 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपित ने कबूल किया कि वह ओडिशा से जगदलपुर के रास्ते विदिशा में गांजे की खेप उतारकर आसपास के जिलों में छोटे तस्करों को भिजवा देते थे। पूछताछ में पता चला कि 18 दिसंबर को आरोपी के बेटे जितेन्द्र रघुवंशी को क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ गांजा व मयकार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के बेटे व उसके दो साथियों को मुखबिर की सूचना पर मालीखेड़ी रोड, पात्रा पुलिया के पास से 10 लाख 70 हजार के गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।
विदिशा और सीहोर में उतारा जा रहा गांजा
पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच अमित कुमार के बताया कि खिलान सिंह से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि ओडिशा से जगदलपुर के रास्ते गांजा सीहोर और विदिशा में बड़ी खेप उतारी जा रही है। उनको टुकड़ों में भोपाल और उसके आसपास के जिलों में छोटे तस्करों को फुटकर में बेचा जाता है। यह गांजा ट्रेन और चार पहिया वाहनों से लाया जा रहा है। अब क्राइम ब्रांच उन तस्करों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है, जिनसे यह गांजा खरीदकर शहर में युवाओं को गांजा पीने वालों को देते हैं। खिलान सिंह ने बताया कि सस्ते दामों पर गांजा मंगाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story