मध्य प्रदेश

16 साल का किशोर पानी में डूबने से मौत

Ritisha Jaiswal
30 July 2022 11:44 AM GMT
16 साल का किशोर पानी में डूबने से मौत
x
मध्यप्रदेश के सागर में एक 16 साल का किशोर पानी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ मौज.मस्ती के लिए राजघाट बांध के ओवरफ्लो सेक्शन में गया था।

मध्यप्रदेश के सागर में एक 16 साल का किशोर पानी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ मौज.मस्ती के लिए राजघाट बांध के ओवरफ्लो सेक्शन में गया था। चार घंटे की मेहनत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसकी लाश को बाहर निकाला। किशोर के दोस्तों को तैरना नहीं आता था। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। लोग आए भीए लेकिन कोई भी किशोर को बचाने पानी में नहीं उतरा

मामला राजघाट के ओवरफ्लो सेक्शन का है। गोपालगंज पुलिस के अनुसार तिली गांव निवासी रमाकांत प्रजापति उम्र 16 साल अपने दोस्त कार्तिक सेन व एक अन्य के साथ पिकनिक मनाने गया था। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि रमाकांत ओवरफ्लो के पास ही पानी में उतरकर नहाने लगा। वह पानी में तैरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह बहाव में बहने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया ताकि उसे कोई बचा लेंए लेकिन रमाकांत को बचाने के लिए पानी में उतरने की कोई हिम्मत नहीं कर सका।
पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। स्पिल-वे के आगे चार घंटे की मेहनत के बाद रमाकांत का शव बाहर निकाला गया। राजघाट डैम पर लोगों की भीड़ लगती है और लोग यहां सेल्फी लेने के चक्कर में दुस्साहस कर जाते हैं।


Next Story