मध्य प्रदेश

ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 13 आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
2 July 2023 1:07 PM GMT
ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 13 आरोपी गिरफ्तार
x
मध्यप्रदेश : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सट्टा लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा गया है। पुलिस ने यहां से ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों से दुबई के सरगना के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलने आते थे। आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप और सट्टा खेलने की पर्ची मिली हैं। आरोपियों के पास से पकड़े गए मोबाइल व अन्य सामान से पुलिस को कई बड़ी जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा जब इस सट्टे के अड्डे पर छापा मारा गया तो आरोपियों के मोबाइल के सभी नेटवर्क की लिंक दुबई के नंबरों से मिली। दुबई के नंबरों से इंदौर, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कई जगह इस ऑनलाइन सट्टे को संचालित करने की टिप्स दी जा रही थी।
थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि निपानिया स्थित अपेक्स लाइट मल्टी के एक फ्लैट में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम गठित करके मौके पर दबिश दी गई। यहां से 13 सटोरिए गिरफ्तार हुए हैं। जिनके पास से 3 एंड्रॉइड मोबाइल, 12 लैपटॉप, कई रजिस्टर मिले हैं। इनमें देशभर के सटोरियों की जानकारी उपलब्ध है।
Next Story