- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में पीएम...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सवा लाख संयंत्र स्थापित
SHIDDHANT
8 May 2026 8:14 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: सरकार का ग्रीन एनर्जी पर खास जोर है, इसी क्रम में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि राज्य में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में एक लाख 21 हजार 392 घरों पर सौर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में एक लाख 21 हजार 392 घरों पर सौर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं।
सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए 847.13 करोड रुपए का अनुदान केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक एक लाख 92647 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही कर संयंत्र स्थापित करने की कार्रवाई द्रुत गति से जारी है।
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया है कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सौर संयंत्र स्थापना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वेंडरों को सम्मानित किया जाएगा। जो वेंडर अपना कार्य ठीक प्रकार से नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैंस ने भोपाल मुख्यालय में प्रगति की समीक्षा कर सभी वेंडर्स को कार्य में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कार्य क्षेत्र में आने वाली सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा जिससे कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में हासिल किया जा सके।
Tagsपीएम सूर्य घर योजनामध्य प्रदेश सोलर योजनाग्रीन एनर्जीसौर ऊर्जा संयंत्रअमनबीर सिंह बैंसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





