मध्य प्रदेश

तालाब में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत , दो बच्चों की हालत गंभीर

Teja
15 July 2022 2:06 PM GMT
तालाब में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत , दो बच्चों की हालत गंभीर
x
हालत गंभीर

इंदौर। इंदौर में तालाब में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर है। पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर का है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल 12 साल का युग अपने दो दोस्तों के साथ द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर में स्थित नगर निगम के वाटर रिचार्जिंग तालाब में नहाने लगया था। इसी दौरान तेज बारिश के कारण वाटर रिचार्जिंग तालाब में पानी काफी बढ़ गया। इससे तीनों बच्चे डूबने लगे। 12 साल के युग की तालाब में डूबने से तुरंत मौत हो गई। वहीं गंभीर हालात में दो बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। नगर निगम और पुलिस की टीम ने बच्चे का रेस्क्यू कर लिया है। मृतक बच्चा द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर का रहने वाला था। द्वारकापुरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



Teja

Teja

    Next Story