- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मां का बर्थडे के दिन...
मध्य प्रदेश
मां का बर्थडे के दिन 10वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कारण स्पष्ट नहीं
Teja
30 Jun 2022 5:17 PM GMT
x
आत्महत्या
भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में 10वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। मंगवार को मृतिका की मां का बर्थडे था। उसने फोन पर मां से कहा था कि सरप्राइज दूंगी। इसके बाद फंदे पर झूल गई। मां जब घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। मां तुरंत बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके कारण पुलिस आत्महत्या कारणों में उलझ गई है। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक सनखेड़ी कोलार में रहने वाली 14 साल की हिया वर्मा पिता हितेश वर्मा सेंट जोसेफ ईदगाह हिल्स में दसवीं की छात्रा थी। उसकी मां चित्रा वर्मा मानसरोवर डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट हैं। चित्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनका जन्मदिन था। रोज की तरह वे कॉलेज आ गईं। हिया घर पर अकेली थी। शाम को उन्होंने बेटी को कॉल किया और कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, तुमने मुझे विश नहीं किया।
इस पर वह बोली- मां मैैं सरप्राइज देने वाली थी। इसके बाद उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद कॉल करने पर हिया ने फोन रिसीव नहीं किया। दो-तीन बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका होने पर वह तुरंत घर पहुंची। यहां कमरे में हिया फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 10 बजे मिली। पुलिस ने बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मोबाइल की जांच कराएगी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने हिया का मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अब मोबाइल की जांच कराएगी, ताकि पता चल सके कि हिया ने मां चित्रा के अलावा किससे बात की। अभी तक फोन से पुलिस को खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चित्रा पति से अलग हो चुकी हैं। वह बेटी के साथ कोलार में रहती हैं, जबकि पति नेहरू नगर में रहते हैं। हिया इसी साल नौंवी पास करके दसवीं कक्षा में गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Teja
Next Story