मध्य प्रदेश

एमपी में मिले 108 नए पॉजिटिव, 728 एक्टिव केस

Tara Tandi
4 July 2022 5:52 AM GMT
एमपी में मिले 108 नए पॉजिटिव, 728 एक्टिव केस
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 6517 जांच में 108 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 728 पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित/ संदिग्ध 37 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 44 हजार 819 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 33 हजार 348 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 743 लोगों की मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में रविवार को 71 मरीज ठीक हुए हैं।
16 जिलों में मिले नए केस
प्रदेश के 16 जिलों में नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बालाघाट में 4, भोपाल में 33, बुरहानुपर में 2, दतिया में 1, डिंडौरी में 3, ग्वालियर में 5, हरदा में 3, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 36, जबलपुर में 10, कटनी में 1, खंडवा में 2, खरगोन में 1, नरसिंहपुर में 3, सीहोर में 1, उज्जैन में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
Next Story