मध्य प्रदेश

सीजन में सबसे गर्म दिन रहा , पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार

Tara Tandi
27 April 2024 10:07 AM GMT
सीजन में सबसे गर्म दिन रहा , पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार
x
प्रयागराज : सूरज ने तेवर दिखाए तो पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि दिन ढलने से कुछ समय पहले धुंध से कुछ राहत मिली। शनिवार को मौसम में कुछ परिवर्तन हुआ और पारा 42 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि गर्मी से लोग परेशान दिखे। हीट वेव का कहर जारी रहा।
संगमनगरी में शुक्रवार काे गर्मी ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के मुताबिक यूपी में संगमनगरी शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। दूसरे स्थान पर वाराणसी में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचएन मिश्रा के मुताबिक 30 अप्रैल तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। लू और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।
इधर, लू के अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने लू के अलर्ट पर अपनी तैयारियों को भी दुरुस्त किया है। उधर, तेज गर्मी के साथ डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में 1,380 लोगों की ओपीडी हुई। इनमें 22 डायरिया के मामले आए। पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि लोग दिन मेंं जरूरी हो तोे ही बाहर निकलें। बाहर जाते समय चेहरे व अन्य हिस्से को अच्छी तरह से ढककर निकलें। ठंडे कमरे से एक बारगी धूप में न निकलें। न ही धूप से घर आने के बाद फौरन ठंडे पानी या एसी का इस्तेमाल करें।
Next Story