- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : कश्मीर...
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश : कश्मीर वाले सवाल पर बोले गृह मंत्री, पढ़े पूरी खबर
Admin2
21 Jun 2022 7:09 AM GMT

x
जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 (State Service and Forest Service Preliminary Examination- 2021) में कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित प्रश्न पर मचे बवाल के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री के निर्देश के बाद आयोग ने पेपर बनाने वाले दो लोगों पर कड़ी कार्रवाई की है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि MPPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में उम्मीदवारों से इस तरह का सवाल पूछना गलत है, ये आपत्तिजनक है, यह प्रश्न पत्र जिन 2 लोगो ने बनाया है, उन्हें आयोग ने नोटिस दिया गया है। दोनों को देशभर में निषेद कर दिया गया है और इसकी सूचना सभी जगह दे दी गई है।अब इनसे देशभर में कोई काम नहीं लिया जाएगा। वही उच्च शिक्षा विभाग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission)को कार्रवाई करने को कहा गया है।
MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर में कश्मीर को लेकर विवादस्पद प्रश्न पूछा गया था कि क्या भारत को कश्मीर को पाकिस्तान को दे देने का निर्णय कर लेना चाहिए ?सवाल के जवाब में दो तर्क दिए गए थे। पहला हां, इससे भारत का बहुत सा धन बचेगा। दूसरा नहीं, ऐसे निर्णय से इसी तरह की और भी मांगे बढ़ जाएंगी।छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तर्क भी दिए गए थे, जिसके आधार पर उन्हें अपने उत्तर विकल्पों का चयन करना था। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों ने डी ऑप्शन पर टिक किया, जिसमें ए और बी दोनों को ही गैर बाजिव बताया गया था।
सोर्स-mpbreaking

Admin2
Next Story