भारत

कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे लाखों पर्यटक

17 Dec 2023 5:46 AM GMT
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे लाखों पर्यटक
x

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आज लाखों पर्यटक पहुंचे है। देश के अलग-अलग कोने से शिल्पकार पहुंचे है। शिल्पकारों की शिल्प कलाओं व कलाकारों की प्रस्तुतियां देखकर पर्यटकों के चेहरे पर खुशियां व रौनक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि मेले की रौनक देखते ही बनती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के सरस …

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आज लाखों पर्यटक पहुंचे है। देश के अलग-अलग कोने से शिल्पकार पहुंचे है। शिल्पकारों की शिल्प कलाओं व कलाकारों की प्रस्तुतियां देखकर पर्यटकों के चेहरे पर खुशियां व रौनक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि मेले की रौनक देखते ही बनती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के सरस मेले में स्थानीय व दूर दराज से पहुंचे लाखों पर्यटकों ने सरस मेले में खरीदारी करने के साथ-साथ मनोरंजन भी किया। मेले में पहुंचे पर्यटक ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में वह देश के कोने-कोने की संस्कृति देखने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर शिल्पकार भी पहुंचे हैं और अलग-अलग शिल्पकार अपनी शिल्प कलाएं लेकर यहां पर पहुंचे हैं, जिनको वह देखते हैं, अच्छा लगने पर खरीदारी भी करते हैं।

    Next Story