राज्य

सात बहनों के सात अजूबे जाने पूर्वोत्तर राज्य के खास जगह के बारे में

Admin2
18 May 2022 6:58 AM GMT
सात बहनों के सात अजूबे जाने पूर्वोत्तर राज्य के खास जगह के बारे में
x
घने जंगलों में स्थित ये खूबसूरत ब्रिज आपको अचंभित कर देंगें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मेघालय – द रूट ब्रिज - अगर भारत में किसी जगह को ग्रीन ब्‍यूटी कहा जा सकता है तो वो मेघालय ही है। इस जगह पर सबसे ज्‍यादा बारिश होती है और मेघालय का पूरा राज्‍य हरी-भरी घास, मोटी लकड़ी और ऊंचे पर्वतों से घिरा हुआ है। हालांकि, पूर्वोतर भारत के अन्‍य राज्‍यों से मेघालय को जो चीज़ खास बनाती है वो है चेरापूंजी के रूट ब्रिज।इन ब्रिजों को स्‍थानीय लोगों द्वारा रबड़ के पेड़ों के लिविंग रूट से बनाया गया है। घने जंगलों में स्थित ये खूबसूरत ब्रिज आपको अचंभित कर देंगें। हवा में झूलते इन लिविंग रूट ब्रिजों को देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश – तवांग मठ - इसे भारत का ऑर्चिड स्‍टेट भी कहा जाता है। भारत के सबसे समृद्ध हिस्‍सों में से अरुणाचल प्रदेश भी है क्‍यों‍कि ये राज्‍य हरियाली, जंगलों और घास के मैदानों में सिमटा है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश तवांग मठ के कारण सबसे ज्‍यादा प्रसिद्ध है। 17वीं शताब्‍दी में तवांग नदी की घाटी के सबसे ऊंचे पर्वत पर इस मठ की स्‍थापना की गई थी। इस मठ में 50 से भी ज्‍यादा बिल्डिेंगें और एक विशाल लाइब्रेरी है। तवांग मठ समृद्ध संस्‍कति और परंपरा को दर्शाती है जोकि अरुणाचल प्रदेश की शान है।
असम –माजुली आइलैंड - 350 स्‍कवायर किमी में फैला माजुली आइलैंड असम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां तक कि इसे तो भारत के सात अजूबों तक में शामिल होना चाहिए। मजुली आइलैंड पर कई तरह के वन्‍यजीव, मानव संस्‍कृति और घनी वनस्‍पतियां देखने को मिल जाएंगीं। ब्रह्मपुत्र नदी में मजुली आइलैंड स्थित है और ये अपनी तरह का एकमात्र आइलैंड है जिसे भारत में जिला घोषित कर दिया गया है।
मणिपुर – लोकटक झील- ये भारत की फ्रेशवॉटर की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। मोइरांग के पास स्थित लोकटक झील को मणिपुर का प्राकृतिक अजूबा भी कहते ळैं। केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क इसी झील के अंदर स्थित है और ये दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है। पूर्वोत्तर भारत की इस अनोखी जगह को आपको भी जरूर देखना चाहिए।
त्रिपुरा – उज्जयंत पैलेस
सन् 1901 में बनी इस खूबसूरत जगह पर माणिक्‍य राजवंश का शाही परिवार रहा करता था। हालांकि, अब इसे राज्‍य संग्रहालय में तब्‍दील कर दिया गया है और यहां पर पूर्वोत्तर भारत के इतिहास से संबंधित कला, संस्‍कृति और जीवनशैली से संबंधित वस्‍तुएं रखी जाती हैं। खूबसूरत बगीचों से घिरा नदी के तट पर स्थित उज्‍जयंत पैलेस स्‍वर्ग में बसे किसी घर जैसा प्रतीत होता है। खूबसूरत पर्यावरण और उत्‍कृष्‍ट वास्‍तुकला से सजी ये इमारत हर किसी को ध्‍यान खींचती है।
नागालैंड – जुको घाट
अगर आपको उत्तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर की घाटी सबसे ज्‍यादा खूबसूरत लगती है तो एक बार आपको जुको घाटी भी देख लेनी चाहिए। ये नागालैंड की अविस्मरणीय जगह है। यहां पर हरी वनस्‍पतियां और मौसमी फूल बिछे रहते हैं। ये घाटी खूबसूरत फूल जुकोउ लिली के कारण मशहूर है। खूबसूरत फूलों के इस शहर में घूमने का मजा ही कुछ और होगा।
मिजोरम – द ब्‍लू माउंटेन
इसे फाउनग्‍पुई के नाम से भी जाना जाता है। ब्‍लू माउंटेन समुद्रतट से 2157 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये लुशाई हिल्‍स की सबसे ऊंची चोटि है और यहां पर वनस्‍पति और जीवों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। हालांकि, शाम के समय इस जगह का नीले रंग में तब्‍दील हो जाना ही इसे मिजोरम की सबसे खूबसूरत जगह बनाता है।

सोर्स-nativeplanet

Next Story