राज्य
किरन रिजिजू : चीन को दो टूक, बाहर का कोई कुछ नाम देता है तो उससे हमारी स्थिति नहीं बदलेगी
Admin Delhi 1
8 Jan 2022 11:04 AM IST

x
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम में परिवर्तन को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने खारिज किया और कहा है कि देश के बाहर किसी के द्वारा भारत के स्थानों के नाम परिवर्तन से उनकी स्थिति में कोई अंतर नहीं आएगा।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने कहा कि इस तरह का नाम परिवर्तन किसी को भी स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि अरुणाचल का नाम देश ने दिया है और वह सबको स्वीकार्य है। हमारे परंपरागत नाम, हमारे समुदाय की पहचान हमेशा बने रहेगी। अगर बाहर का कोई कुछ नाम देता है तो उससे हमारी स्थिति नहीं बदलेगी। अगर देश के बाहर का कोई नाम बदल देता है तो क्या हम उसे स्वीकार कर लेंगे। हमारे माता-पिता द्वारा दिए गए नाम ही असली नाम होते हैं।
Next Story





