केरल
केरल CPIM की यूनियन CITU से अलग होने के बाद वर्कर ने की आत्महत्या
Deepa Sahu
13 April 2022 12:34 AM IST

x
बड़ी खबर
केरल के त्रिशूर में सीपीआई (एम) की यूनियन सीटू से अलग होने के बाद एक वर्कर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में बताया गया है कि उसे पार्टी की ट्रेड यूनियन विंग से अलग होने के बाद सीपीआई (एम) से धमकियां मिल रही थी।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि त्रिशूर के पीची में रहने वाले 49 वर्षीय मृतक केजी साजी ने हाल ही में भारतीय ट्रेड यूनियन से अलग हो गया था। इसके बाद साजी ने स्वतंत्र रूप में श्रमिकों क अलग समूह बनाया था। इस मामले में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें साजी ने आरोप लगाया था कि उन्हें स्थानीय माकपा नेतृत्व से जान को खतरा था।
मृतक केजी साजी के भाई बीजू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीटू से अलग होने के बाद केजी साजी ने श्रमिकों का एक अन्य समूह गठित किया था। जिसके चलते उन्हें और उनके अन्य साथियों को लगातार स्थानीय पार्टी के नेतृत्व से खतरे का सामना करना पड़ रहा था। मृतक के भाई बीजू ने बताया कि उन्होंने (साजी) कुछ समय पहले संगठन में चल रहे भ्रष्टाचार का विरोध किया था। ऐसे में जब उन्होंने सीटू से अलग होकर स्वतंत्र रूप से काम करने का फैसला किया, तो पार्टी ने इसका विरोध किया था।
Next Story





