केरल

केरल में पति की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

mukeshwari
16 July 2023 5:28 AM GMT
केरल में पति की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
x
पति की हत्या के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
तिरुवनंतपुरम, (आईएएनएस) केरल पुलिस ने रविवार सुबह त्रिशूर में अपने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार की पहचान त्रिशूर जिले के वरन्थापल्ली की मूल निवासी निशा के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक विनोद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और आए दिन झगड़ा होता था. 11 जुलाई को जब विनोद ने निशा के मोबाइल पर फोन किया तो वह लगातार एंगेज था। गुस्से में विनोद घर पहुंचा और इस बात पर निशा से झगड़ा करने लगा। पुलिस ने कहा कि विनोद ने निशा की बांह मरोड़ दी और उसने तुरंत रसोई से चाकू उठाया और विनोद की छाती पर तीन बार वार किया। विनोद की तत्काल मृत्यु हो गई।
निशा ने यह कहकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी कि वह घर पर नहीं थी और जब वह वापस आई तो उसने विनोद को खून से लथपथ पाया। जांच करने पर पुलिस को निशा पर शक हुआ और पूछताछ के दौरान उसने सारा राज उगल दिया।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story