केरल

केरल हाईकोर्ट में प्रेमिका ने परिजनों के पास लौटने की इच्छा जताई तो शादीशुदा व्यक्ति ने काटी कलाई

Rani Sahu
4 Sept 2023 5:48 PM IST
केरल हाईकोर्ट में प्रेमिका ने परिजनों के पास लौटने की इच्छा जताई तो शादीशुदा व्यक्ति ने काटी कलाई
x
कोच्चि (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट में सोमवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुए सुना तो उसने अपनी कलाई काट ली।
दरअसल, त्रिशूर का रहने वाला विष्णु वकालत की पढ़ाई कर रही एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की के माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी विष्णु के साथ रिश्ते में थी और 14 अगस्त से लापता है तो उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
जिसके बाद विष्णु और लड़की अदालत में पेश हुए। अदालत में जब लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ जाना चाहेगी तो उसने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है।
लड़की के जवाब से दुखी होकर विष्णु ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और अपनी कलाई काट ली। इसके बाद न्यायाधीश ने पुलिस को विष्णु को अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। विष्णु फिलहाल खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story