केरल
Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ
Tara Tandi
19 Feb 2026 6:13 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Tecno की ओर से Camon 50 सीरीज में दो स्मार्टफोन आज पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Tecno Camon 50, Tecno Camon 50 Pro को मार्केट में उतारा है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 में पेश किए हैं। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 6,150mAh बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग इनमें मिलती है। आइए जानते हैं विस्तार से इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Tecno Camon 50, Camon 50 Pro Price
Tecno Camon 50 को कंपनी ने KES 37,500 (लगभग 26,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है। वहीं, Camon 50 Pro KES 44,000 (लगभग 31,000 रुपये) में आता है। सेल 23 फरवरी से शुरू होगी। Tecno Camon 50 के कलर वेरिएंट्स Moonlight Black, Malachite Green, Nebula Titanium, Fir Green, Lavender Mist, और Mint Cream में से चुने जा सकते हैं। जबकि Tecno Camon 50 Pro को Moonlight Black, Malachite Green, Nebula Titanium, Fir Green, Lavender Mist, और Ethereal Blue शेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है।
Tecno Camon 50 Specifications
Tecno Camon 50 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। फोन में HiOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह फोन MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट से लैस होकर आता है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
फोन में डुअल स्पीकर मिलते हैं जिसके साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 6,150mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके डाइमेंशन 162.37x77.17x7.53 mm हैं।
Tecno Camon 50 Pro Specifications
Tecno Camon 50 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1,208x2,644 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट से लैस है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। Android 16 आधारित HiOS 16 पर यह रन करता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस है जिसके साथ में OIS फीचर भी है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G. Wi-Fi, Bluetooth, FM radio, GPS, NFC, USB Type-C port, और OTG सपोर्ट मिल जाता है। फोन में सभी जरूरी सेंसर हैं। यह इंफ्रारेड रिमोट भी सपोर्ट करता है। डुअल स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट साउंड इसमें दिया गया है। फोन में 6,150mAh की बैटरी है और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 162.37 × 76.97 × 7.38mm हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





