केरल

केरल में कोरोना के मामलों में उछाल, 12742 नए दर्ज

Gulabi
12 Jan 2022 10:32 PM IST
केरल में कोरोना के मामलों में उछाल, 12742 नए दर्ज
x
केरल में कोविड के मामलों में भारी उछाल देखा गया
केरल में कोविड के मामलों में भारी उछाल देखा गया. आज 12,742 केस दर्ज किए गए हैं. राज्य में अब तक कुल 50,254 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. सबसे अधिक मामले तिरुवनंतपुरम में सामने आए हैं, यहां 3498, एर्नाकुलम में 2214, कोझीकोड में 1164, त्रिशूर में 989, कोट्टायम में 941, पठानमथिट्टा में 601, कोल्लम में 559, कन्नूर में 540, पलक्कड़ में 495, अलाप्पुझा में 463, मलप्पुरम में 449, इडुक्की में 367, कासरगोड में 262 और वायनाड में 200 केस मिले हैं. पिछले 24 घंटों में 72,808 सैंपल की जांच की गई. (इनपुट: रिकसन)
Next Story