
x
Kerala केरला : स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम में यूडीएफ की जीत को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्णायक और हौसला बढ़ाने वाला जनादेश बताया है। पार्टी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केरल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। केरल में यूडीएफ की जीत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को सलाम। यह एक निर्णायक और उत्साहवर्धक जनादेश है।”
इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि ये परिणाम यूडीएफ में बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में शानदार जीत की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि संदेश स्पष्ट है कि केरल एक जवाबदेह शासन चाहता है, जो लोगों की बात सुने, जवाब दे और परिणाम दे। राहुल गांधी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारा ध्यान अब पूरी तरह से केरल के आम लोगों के साथ खड़े रहने, उनकी रोजमर्रा की चिंताओं को दूर करने और पारदर्शी, जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि यूडीएफ अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह का जनादेश हासिल करेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ को दिए गए निर्णायक फैसले के लिए केरल के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करती है। हमें विश्वास है कि हमारा गठबंधन यूडीएफ अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह का जनादेश हासिल करेगा। इसी विश्वास के साथ केरल कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी और एकजुट मकसद के साथ प्रचार करेगी।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि केरल के लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनावों में कितने शानदार नतीजे आए हैं। जनादेश साफ है और राज्य की लोकतांत्रिक भावना स्पष्ट झलकती है। विभिन्न लोकल बॉडीज में वास्तव में प्रभावशाली जीत के लिए यूडीएफ केरल को बहुत-बहुत बधाई। यह एक बहुत बड़ा समर्थन है और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक शक्तिशाली संकेत है। कड़ी मेहनत, एक मजबूत संदेश और सत्ता-विरोधी लहर, इन सबने मिलकर 2020 की तुलना में कहीं बेहतर नतीजे दिए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करता हूं और शहर के कॉरपोरेशन में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं। यह एक मजबूत प्रदर्शन है, जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दिखाता है। मैंने 45 साल के एलडीएफ के कुशासन से बदलाव के लिए प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने आखिरकार एक दूसरी पार्टी को पुरस्कृत किया है, जिसने शासन में स्पष्ट बदलाव की मांग की थी।
Tagsकेरल स्थानीय निकाय चुनावयूडीएफ जीतराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसशशि थरूरविधानसभा चुनावजवाबदेह शासनकेरल राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





