केरल

21 से 24 दिसंबर तक केरल के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Deepa Sahu
20 Dec 2021 7:32 PM IST
21 से 24 दिसंबर तक केरल के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
x
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 से 24 दिसंबर तक केरल के दौरे पर रहेंगे।

नयी दिल्ली,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 से 24 दिसंबर तक केरल के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में दी गई. बयान में कहा गया कि मंगलवार को राष्ट्रपति कासरगोड में केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। 22 दिसंबर को वह कोच्चि में दक्षिणी नौसैन्य कमान द्वारा आयोजित एक अभियानगत प्रस्तुति देखेंगे।इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में पी एन पनिकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।



Next Story