PFI कार्यकर्ता ने 'मैं बाबरी हूं' लिखा बैज बांटा, शर्ट पर लगाने के लिए किया गया मजबूर, FIR दर्ज

नई दिल्ली: 'मैं बाबरी हूं' लिखा बैज छात्रों के बीच बांटने के आरोप में केरल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों को बाबरी विध्वंस की याद दिलाने के मकसद से पीएफआई के कार्यकर्ता ने एक स्कूल के स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान छात्रों को यह बैज दिया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता पी के कृष्णादास ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह घटना के पथानामथहिट्टा जिले में स्थित St George High School की है। यह स्कूल कथ्थांगल पंचायत में पड़ता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





