
Kerala केरल: एक नेवी कर्मचारी को अपनी प्रेमिका की हत्या करने, उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके फ्रिज में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना विशाखापत्तनम के गजुवाका इलाके में हुई और रविवार देर रात आरोपी के पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद इसका पता चला।
आरोपी की पहचान नेवी कर्मचारी रवींद्र के रूप में हुई है। लोकल पुलिस को आरोपी का कटा हुआ शरीर LV नगर में उसके घर से मिला।
विशाखापत्तनम में गजुवाका के सर्कल इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के शरीर को दो हिस्सों में काट दिया। शरीर का आधा हिस्सा फ्रिज में रखा था। दूसरा आधा हिस्सा एक बोरे में पैक किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने यह अपराध तब किया जब उसकी पत्नी अपने होमटाउन गई हुई थी।
रवींद्र ने पीड़िता मौनिका को दोपहर में अपने घर आने के लिए कहा था। फिर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके कारण यह भयानक हत्या हुई। आरोपी रवींद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गजुवाका पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।





