केरल

8 दिन देरी के साथ केरल पहुंचा मानसून

Tara Tandi
8 Jun 2023 5:33 PM IST
8 दिन देरी के साथ केरल पहुंचा मानसून
x
लंबे इंतजार के बाद मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है। मानसून के पहुंचते ही लोगों को अब तपती गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। इससे पहल मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में प्रवेश कर जाएगा, लेकिन देरी के साथ 8 जून को मानसून केरल पहुंचा है।
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अगले 24 घंटों में केरल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 48 घंटों के भीतर ये तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में दस्तक देगा। धीर-धीरे यह मध्य भारत से होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पहुंचेगा।
वहीं, मानसून के साथ चक्रवाती तूफान बिजरजॉय भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर केरल तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अल्लप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गाय है। इस साल अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान चक्रवात बिजरजॉय है। IMD ने कहा कि फिलहाल बिजरजॉय उत्तर की ओर चला गया है और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है।
Next Story