केरल

Kerala, Northeast Monsoon: केरल, पूर्वोत्तर में एक साथ आया मानसून

Rajeshpatel
3 Jun 2024 5:34 PM IST
Kerala, Northeast Monsoon:  केरल, पूर्वोत्तर में एक साथ आया मानसून
x
Kerala, Northeast Monsoon: दक्षिण पश्चिम मानसून ने सामान्य से दो दिन पहले गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून पहुंच गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी सूचना देते हुए लिखा, "दक्षिण पश्चिम मानसून आज 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया।"
कहा जा रहा है कि चक्रवाती तूफान रेमल के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ा। आम तौर पर पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून 5 जून को पहुंचता है।
देश में मानसून 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। देश में होने वाली बारिश में 70 प्रतिशत इसी दौरान होती है। इसका देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि देश की 50 प्रतिशत कृषि भूमि असिंचित है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी सूचना देते हुए लिखा, “दक्षिण पश्चिम मानसून आज 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया।”
Next Story