केरल

मिस साउथ इंडिया और पूर्व मिस केरल एंसी कबीर की सड़क हादसे में मौत, जानें कैसे हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
1 Nov 2021 11:57 AM IST
मिस साउथ इंडिया और पूर्व मिस केरल एंसी कबीर की सड़क हादसे में मौत, जानें कैसे हुई पूरी घटना
x

नई दिल्ली: मिस केरल कॉम्पटिशन की पूर्व विजेता और रनर-अप रही युवती की वईटिला के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम की निवासी एंसी कबीर (24) और त्रिशूर की निवासी अंजना शाजन (25) की कार कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल से टक्कर होने से बचाने की कोशिश में अचानक घूम गई और हादसे का शिकार हो गई.

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे हुआ. कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा, 'उनके साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वह त्रिशूर के माला का निवासी है. हालांकि, घायल हुए अन्य एक व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है.'
पुलिस को संदेह है कि कार में मौजूद लोगों में से केवल ड्राइवर ने ही सीटबेल्ट लगाई थी. एंसी कबीर (Ancy Kabeer) और अंजना शाजन (Anjana Shajan) ने 2019 में मिस केरल कॉम्पटिशन (Miss Kerala Competition) में हिस्सा लिया था. एंसी इस प्रतियोगिता की विजेता थीं और अंजना दूसरे स्थान पर यानी रनर-अप रही थीं. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून जिले में भी रविवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि देहरादून के चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि त्यूणी से विकासनगर आते समय बायला गांव के करीब गाड़ी ने अपना कंट्रोल खो दिया और खाई में जा गिरी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में 15 लोग सवार थे जिनमें से 13 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story