केरल
Kochi: छात्र पर खुजली वाला पाउडर फेंके जाने पर 6 छात्रों एवं 2 शिक्षकों पर मामला दर्ज
Tara Tandi
3 March 2025 11:35 AM IST

x
Kochi कोच्चि : पिछले महीने एक छात्र पर खुजली वाला पाउडर फेंके जाने की कथित घटना के सिलसिले में कोच्चि के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छह विद्याíथयों और दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
इन्फोपार्क थाने के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि शनिवार को लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया जिसने आरोप लगाया है कि फरवरी के पहले सप्ताह में उस पर खुजली वाला पाउडर फेंका गया था।
पुलिस ने बताया कि शिक्षकों पर भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधान लगाये गये हैं जबकि विद्याíथयों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब लड़की और उसकी मां ने एक टीवी चैनल पर इस बारे में बात की।
इस घटना को याद करते हुए लड़की ने बताया कि वह परीक्षा के बाद डेस्क पर सिर टिकाकर बैठी थी, तभी कुछ छात्रों ने कथित तौर पर खुजली वाला पाउडर इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें से कुछ हिस्सा उसके ऊपर भी गिर गया।
उसने बताया कि वह उसे धोने शौचालय गयी, लेकिन पाउडर उसके निजी अंगों में चला गया, जिससे उसे काफी परेशानी हुई। लड़की ने दावा किया कि अगले दिनों में उसकी हालत और खराब हो गई तथा वह जो दवा ले रही थी, उसके कारण वह स्कूल नहीं जा पा रही थी एवं अपनी आगामी एसएसएलसी (दसवीं की) परीक्षाओं की ठीक से तैयारी भी नहीं कर पा रही थी।
उसकी मां ने भी अपनी बेटी की पीड़ा बताई और आरोप लगाया कि स्कूल ने शुरू में उसे अपर्याप्त उपस्थिति के कारण एसएसएलसी परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
हालांकि, सामान्य शिक्षा विभाग के हस्तक्षेप के बाद स्कूल ने कथित तौर पर लड़की को परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। लड़की की मां ने इस घटना में शामिल विद्याíथयों तथा समय से सहायता पहुंचाने में कथित रूप से विफल हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कहा कि वह मामले में वह बड़ी सावधानी के साथ काम कर रही है क्योंकि विद्याíथयों की परीक्षाएं चल रही हैं।
TagsKochi छात्र खुजली पाउडर फेंके6 छात्रों2 शिक्षकों मामला दर्जKochi student throws itching powdercase filed against 6 students2 teachersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





