केरल

राजस्व अधिकारी सामूहिक अवकाश पर, करना पड़ेगा कार्रवाई का सामना

Rani Sahu
10 Feb 2023 10:51 PM IST
राजस्व अधिकारी सामूहिक अवकाश पर, करना पड़ेगा कार्रवाई का सामना
x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने शुक्रवार को पठानमथिट्टा जिले में कोन्नी तालुक कार्यालय से जुड़े 42 राजस्व अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी प्लेजर ट्रिप पर गए हैं। इस मामले का खुलासा शुक्रवार तब हुआ जब बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए स्थानीय तालुक कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय में 63 कर्मचारियों को क्षमता है लेकिन केवल 21 अधिकारी उपस्थित थे। जिनमें से मात्र 19 ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था।
स्थानीय माकपा विधायक केयू जेनिश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए तहसीलदार को फोन कर फटकार लगाई। कुमार के हस्तक्षेप के बाद राजस्व मंत्री राजन ने मीडिया को बताया कि जिला कलेक्टर को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। राजन ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद जिन लोगों ने गलती की है, उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि यह स्वीकार्य नहीं है।
--आईएएनएस
Next Story