
x
Thiruvananthapuram तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 'शहीदी दिवस' के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा। राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी समारोह में भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
हर साल इस दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत की याद में शहीदी दिवस मनाया जाता है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने क्रांतिकारियों के साहस, त्याग व राष्ट्रप्रेम को भी याद किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के ऐसे युगपुरुष हुए, जिन्होंने अपने विचार और व्यवहार, दोनों से मातृभूमि की आजादी के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इन वीरों के पराक्रम की गूंज ने पूरी अंग्रेजी हुकूमत को भयभीत कर दिया।
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि अमर बलिदानी शहीद सरदार भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इन वीर राष्ट्रभक्तों ने साहस, त्याग और देशप्रेम की अद्वितीय मिसाल पेश की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें 'राष्ट्र सर्वोपरि' की प्रेरणा देती रहेगी।
Tagsशहीदी दिवसकेरलराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकरभगत सिंहसुखदेवराजगुरुस्वतंत्रता सेनानीलोक भवनअमित शाहओम बिरलायोगी आदित्यनाथराष्ट्रप्रेमशहादतश्रद्धांजलिभारतीय स्वतंत्रता आंदोलनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





