केरल

केरल के मुख्यमंत्री विजयन को माफी मांगनी चाहिए : शाहनवाज हुसैन

SHIDDHANT
2 Oct 2025 9:28 PM IST
केरल के मुख्यमंत्री विजयन को माफी मांगनी चाहिए : शाहनवाज हुसैन
x
Kerala केरल: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना इजरायल के जायोनिस्टों से करने वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बयान बेहद आपत्तिजनक है, खासकर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया है। जिस संगठन ने देश की सेवा में सौ साल लगा दिए, जिसके सदस्यों ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया, जिसने दो प्रधानमंत्री दिए, उसके लिए इस तरह का बयान देना भारत और उसकी संस्कृति का अपमान है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"
कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता भाषा की मर्यादा तोड़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश और देशवासियों से प्रेम करती है, समाज के सभी वर्गों के लिए काम करती है और सेवा के लिए समर्पित है। यह देश के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई ऐसा नहीं है, जो इससे बचा हो। सेवा संगठन की तुलना एक आतंकवादी संगठन से करके इस देश का अपमान किया गया है। संघ ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया और हर वर्ग को जोड़ा है। संघ के लोग हमेशा देश की सेवा में समर्पित रहते हैं, कोई भी मुसीबत आए, वे हमेशा आगे खड़े रहते हैं। उस संगठन के लिए इस तरह की भाषा बोलने पर कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को विजयादशमी पर उसकी औकात दिखा दी है। पाकिस्तान को हिंदी में समझा दिया गया है कि कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है, सर क्रीक में कोई भी दुस्साहस किया गया, तो भारत का जवाब ऐसा होगा कि इतिहास और भूगोल बदल जाएगा।
Next Story