केरल
Jaipur: राज्यपाल बागडे ने कृषि विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक ली
Tara Tandi
5 Dec 2025 5:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल एवं कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, परिणामोन्मुख अनुसंधान, कृषि तकनीकी नवाचार, परीक्षा प्रणाली, सामुदायिक सेवाएँ तथा छात्र कल्याण से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की सफलता तभी सार्थक होगी जब यहाँ अर्जित विकसित ज्ञान, शोध और नवाचार सीधे खेत–खलिहान तथा किसान तक पहुँचें। उन्होंने कृषि शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, परिणामोन्मुख और स्थानीय कृषि आवश्यकताओं से जुड़ा बनाने पर बल दिया। राज्यपाल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल–संरक्षण आधारित कृषि तथा स्थानीय फसल प्रजातियों के संवर्धन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता व्यक्त की। उन्होंने नियमित ऑडिट व्यवस्था सुदृढ़ करने, विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पृथक व्यायामशाला, खेल मैदान, स्विमिंग पूल और छात्रावासों में स्वच्छता व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को विश्वविद्यालय की विशेष पहचान बनाने की सलाह भी दी।
कुलगुरु डॉ. विरेन्द्र सिंह जैतावत ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रवेश की स्थिति, परीक्षा सुधार, शोध परियोजनाओं, सामुदायिक गतिविधियों और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और विश्वविद्यालय के समक्ष उपस्थित चुनौतियों से भी राज्यपाल को अवगत कराया।
कृषि–वानिकी परियोजना प्रक्षेत्र का किया भ्रमण—
समीक्षा बैठक के पश्चात राज्यपाल श्री बागडे ने कृषि–वानिकी परियोजना प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। परियोजना अधिकारी डॉ. कृष्णा साहरण ने जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से विकसित किए जा रहे एकीकृत कृषि–वानिकी मॉडलों की जानकारी दी। राज्यपाल ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए पपीता, केला, आम सहित अंगूर के पौधों को भी किसानों तक पहुंचाने का सुझाव दिया जिससे वे विविध फल उत्पादन के माध्यम से अधिक आय अर्जित कर सकें। राज्यपाल ने मृदा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी एवं प्रकृति से प्राप्त सामग्री से निर्मित कलाकृतियों, रंगोली तथा पोस्टर्स का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री बागडे ने विश्वविद्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपित किया तथा विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार से पर्यावरण संरक्षण को सतत् संस्थागत पहचान बनाने का आह्वान किया।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेकृषि विश्वविद्यालयसमीक्षा बैठक लीJaipur Governor Bagde helda review meetingat the Agricultural University.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





