केरल

आयकर विभाग ने केरल के व्लॉगर्स पर कसा शिकंजा

Rani Sahu
23 Jun 2023 5:17 PM IST
आयकर विभाग ने केरल के व्लॉगर्स पर कसा शिकंजा
x
कोच्चि (आईएएनएस)| आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने राज्य के छह जिलों में 13 प्रमुख यूट्यूब व्लॉगर्स के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की है। जांच के दौरान, आईटी विभाग को यह पता चला कि व्लॉगर्स ने टैक्स की चोरी की है।
कथित तौर पर, कुछ व्लॉगर्स की कर चोरी करोड़ों रुपये में है। वहीं आईटी अधिकारियों ने इन व्लॉगर्स की वास्तविक आय और उनके खर्चो की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार इन व्लॉगर्स के अधिकांश व्लॉग मनोरंजन, जीवन शैली, गेमिंग और तकनीकी नवाचारों से संबंधित है। इन व्लॉगर्स का सब्सक्रिप्शन लाखों में है।
आईटी अधिकारियों ने कई अन्य व्लॉगर्स को भी सूचीबद्ध किया है, और आने वाले दिनों में और छापेमारी की संभावना है।
--आईएएनएस
Next Story