केरल

पति ने तीन तलाक देने से किया इनकार, ससुरालवालों ने की मारपीट

jantaserishta.com
17 Nov 2021 2:35 PM IST
पति ने तीन तलाक देने से किया इनकार, ससुरालवालों ने की मारपीट
x
DEMO PIC
अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

मलप्पुरम: केरल के मलप्पुरम से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां 30 साल के एक शख्स की ससुरालवालों ने इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह अपनी पत्नी को 'तीन तलाक' नहीं दे रहा था. बताया जा रहा है कि पत्नी के रिश्तेदारों ने शख्स की जमकर पिटाई की. इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, अब्दुल असीब को उसके ससुर और पत्नी के चाचा ने जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि ससुराल के लोग अब्दुल पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का दबाव डाल रहे थे. अब्दुल की उसकी पत्नी के साथ डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी.
क्या है मामला?
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के बीच कुछ समस्याएं चल रही हैं. रिश्तेदार इसे हल करने के लिए आए थे. पुलिस के मुताबिक, पत्नी के रिश्तेदारों का आरोप है कि असीब का चरित्र ठीक नहीं है और वह ड्रग्स भी लेता है. ऐसे में वे चाहते थे कि शख्स उनकी बेटी को तलाक दे दे. लेकिन असीब ने इनकार कर दिया. गौरतलब है कि देश में तीन तलाक कानूनन बैन है.
इसके बाद आरोपी असीब को पत्नी के घर लेकर पहुंचे. यहां जब उसने तलाक देने से इनकार किया, तो उसकी जमकर पिटाई की है. इस मामले में कोटक्कल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story