केरल

सोना तस्करी मामला: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को बड़ी राहत, मिली जमानत

jantaserishta.com
2 Nov 2021 3:35 PM IST
सोना तस्करी मामला: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को बड़ी राहत, मिली जमानत
x

तिरुवनंतपुरम: केरल के सोना तस्करी मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने केस की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश को जमानत दे दी। ANI के मुताबिक, हाईकोर्ट ने UAPA के तहत NIA के द्वारा दर्ज मामले में केस की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश को जमानत दे दी गई है। उन्हें 25 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और 2 सॉल्वेंट जमानत पर जमानत दी गई है।

स्वपना के अलावा हाईकोर्ट ने सात अन्य आरोपियों - सरित पीएस, मोहम्मद शफी पी, जलाल एएम, राबिन्स हमीद, रमीस केटी, शराफुद्दीन केटी और मोहम्मद अली को भी उनकी याचिका के आधार पर जमानत दे दी है। हालांकि राबिन्स हमीद, मोहम्मद शफी पी और रमीस केटी अपने विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम एक्ट की अवधि खत्म होने तक जेल में ही रहेंगे। अन्य को जेल से रिहा किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story