केरल

पिता ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को मारने की कोशिश की

Rani Sahu
4 Sept 2023 11:58 PM IST
पिता ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को मारने की कोशिश की
x
रांची:जितनी तेजी से दुनिया टेक्नोलॉजी में आगे आती जा रही है उतने हीं तेजी से लोगों के बीच से मानवीय मूल्य कम होते जा रहे हैं . तेजी से भागते वक्त के साथ लोग तेजी से तनाव ग्रस्त होते जा रहे हैं. ऐसे में कुछ इस तरह के कदम उठाने लगते हैं जिसे सुनकर लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब लोगों के बीच से मानवता खत्म हो जाएगी. हालिया मामले में लोग केरल के शहर कोट्टायम में 40 साल के पिता ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को मारने की कोशिश की. इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया.
पत्नी के छोड देने के बाद से तनाव में था
दरअसल पत्नी के छोड़ जाने पर व्यक्ति भारी तनाव में था. जिसके बाद अवसाद में आ कर उसने अपनी तीनों नाबालिग बच्चियों का गला काटने की कोशिश की. हालांकि वह इस वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा. फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ हैं. लेकिन बच्चों की हत्या कर पाने में नाकाम रहने के बाद उसने खुद को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि कि मृतक पिता ने सबसे पहले अपनी बड़ी बेटी की हत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन, वह अपनी दोनों बहनों को लेकर घर से भागने में कामयाब हो गई. अपनी बेटियों की ढूंढने वह भी पीछे गया. लेकिन वह तीनों खुद को बचा पाने में कामयाब हो गए. रिश्तेदारों से हुई पूछताछ के दौरान पता लगा कि व्यक्ति को शराब की लत थी और एक साल पहले ही उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. पत्नी के द्वारा उसे छोड़ दिए जाने की वजह से वह गंभीर तनाव में आ गया था. जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है.
Next Story