केरल

गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के कारण उफनती हुई नदी में जा गिरी गाड़ी, घूमने गए थे टुरिस्ट

Sanjna Verma
25 May 2024 7:58 AM GMT
गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के कारण उफनती हुई नदी में जा गिरी गाड़ी, घूमने गए थे टुरिस्ट
x
केरल : गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के कारण गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। पुलिस के अनुसार सभी पर्यटक इस इलाके में नए थे। उनका वाहन उफनती हुई नदी में आकर गिर गया। घटना शुक्रवार देर रात की थी अनजान जगहों पर यात्रा करने के दौरान आमतौर पर अब गूगल की मदद ली जाती है। गूगल मैप्स पर लोकेशन अपलोड कर उसके द्वारा बताए गए डायरेक्शन को फॉलो करते हुए चल देते है। आमतौर पर गूगल मैप्स सही गंतव्य तक पहुंचा भी देते है मगर कई बार ये धोखा देने में भी पीछे नहीं रहता है।
ऐसा ही कुछ हुआ एक पर्यटक ग्रुप को जो केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप की मदद से जा रहा था। इनके लिए गूगल मैप इतना घातक सिद्ध हुआ कि एक व्यक्ति की मौत तक हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है जब हैदराबाद से अलप्पुझा की ओर पर्यटकों का एक ग्रुप जा रहा था। सभी पर्यटकों के लिए ये क्षेत्र अनजान था इसलिए इन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया था। गूगल मैप पर जानकारी गलत होने के कारण उनकी गाड़ी की ऐसी स्थिति हो गई की अगली बार वो गूगल मैप का उपयोग करने से पहले जरुर सोचेंगे।
दरअसल गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के कारण गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। पुलिस के अनुसार सभी पर्यटक इस इलाके में नए थे। उनका वाहन उफनती हुई नदी में आकर गिर गया। घटना शुक्रवार देर रात की थी। इस घटना में चार लोग गाड़ी में बैठे थे, जो दुर्घटना का शिकार हुई थी। जब गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई तब वहां जोरदार बारिश हो रही थी।इस कारण सड़कें पानी में डूब गई थी। पर्यटक इस इलाके के बारे में अधिक नहीं जानते थे। इसलिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया था। मगर गूगल मैप पर उन्हें गलत जानकारी मिली, जिस कारण गाड़ी नदी में जा गिरी थी। उसी समय पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही थी और आसपास के स्थानीय नागरिकों की मदद से चारों को बचा लिया गया है। मगर उनकी गाड़ी पानी में डूब गई।
Next Story