केरल

नेता पिता पर बेटी ने लगाया अपहरण का आरोप, सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
24 Oct 2021 7:47 AM IST
नेता पिता पर बेटी ने लगाया अपहरण का आरोप, सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला
x
मामले के तूल पकड़ते देख स्वास्थ्य मंत्री ने ऐलान किया है कि...

तिरुवनंतपुरम: पिता पर अपने बच्चे के अपहरण का आरोप लगाने के बाद केरल माकपा नेता की बेटी ने शनिवार को केरल सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अनुपमा माकपा की स्थानीय समिति के सदस्य की बेटी है, जिसके 3 दिन के बच्चे को उसके माता-पिता ने पिछले साल उसकी जानकारी के बिना गोद लेने के लिए दिया था। अनुपमा ने इस मामले में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अनुपमा ने आरोप लगाया है कि चूंकि उसके पिता ने एक प्रभावशाली पद पर हैं, इसलिए उसे न्याय नहीं मिल रहा है। अनुपमा ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चे को ढूंढने के लिए उसने स्थानीय पुलिस स्टेशन, डीजीपी, बाल कल्याण समिति और पार्टी नेताओं से गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिला।
अनुपमा के साथ उसके पति अजीत ने भी केरल सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
अनुपमा ने कहा, 'मैं किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ या किसी पार्टी के बैनर चले विरोध नहीं कर रही। मेरे पति और मैं यहां हमारे अधिकारों के लिए हैं। हमें स्थानीय पुलिस थाने, बाल कल्याण समिति या बाल कल्याण परिषद से सहयोग नहीं मिला इसलिए हम न्याय पाने के लिए यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।'
मामले के तूल पकड़ते देख केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने ऐलान किया है कि केरल सरकार फैमिली कोर्ट को अनुपमा एस चंद्रण की मांग से अवगत कराएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story