केरल

चाकू से गोदकर सीपीएम नेता की हत्या, पार्टी ने RSS को ठहराया जिम्मेदार

jantaserishta.com
3 Dec 2021 2:10 PM IST
चाकू से गोदकर सीपीएम नेता की हत्या, पार्टी ने RSS को ठहराया जिम्मेदार
x
जानें पूरा मामला.

नई दिल्ली: केरल के पाथानामथिट्टा जिले के थिरुवल्ला में एक सीपीआईएम के क्षेत्रीय नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. सीपीआईएम पेरिंगारा के लोकल सचिव पीबी संदीप कुमार पर गुरुवार शाम 8 बजे बाइक पर आए 5 लोगों ने हमला कर दिया था.

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. इन आरोपियों में से एक बीजेपी कार्यकर्ता है. सीपीआईएम के कार्यकारी सचिव ए विजयराघवन ने हमले के पीछे आरएसएस का हाथ होने का आरोप लगाया है.
इधर, बीजेपी ने साफ किया है कि पार्टी का इस हत्या के मामले से कोई लेना देना नहीं है. बीजेपी ने कहा कि ये हत्या निजी दुश्मनी का मामला है और गिरफ्तार आरोपियों में जो एक बीजेपी कार्यकर्ता होने का दावा कर रहा है, उसे बीते साल ही पार्टी से निकाला जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में चाथनगेरी का जिशनू, वेंगल का रहने वाला नंदू, पय्यपड़ का प्रमोद और कन्नूर के फैजी शामिल हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story