केरल

केरल में फिर बढ़े कोरोना के मामले, फेस मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

Kunti Dhruw
27 April 2022 2:05 PM GMT
Corona cases increase again in Kerala, wearing face mask is mandatory
x

फाइल फोटो 

देश में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार ने बुधवार को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

तिरुवनंतपुरम, देश में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार ने बुधवार को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। आदेश के अनुसार, उल्लंघन करने वाले लोगें को उचित दंड दी जाएगी।केरल के मुख्य सचिव डा वी पी जाय ने कहा है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 20 (3) के तहत राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों, सभाओं, कार्यस्थलों और परिवहन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

बता दें कि देश में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 2,927 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, यह सक्रिय मामलों का कुल 0.4 प्रतिशत हिस्सा है।

पिछले 24 घंटों में 32 कोविड संक्रमित मरीजों की हुई मौत
देशभर में सक्रिय केस लोड भी 15,636 से बढ़कर 16,279 हो गया है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 32 कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,23,654 पहुंच चुकी है। देश में दैनिक सक्रिय मामलों की पाजिटिविटी रेट की बात की जाए तो यह 0.58 प्रतिशत हो गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.59 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों के अन्दर 6 लोगों की जान चली गई है जबकि 2,252 लोग इस बिमारी से ठीक हो गए हैं।
दिल्ली में भी बढ़ रहे हैं कोविड-19 के केस

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में मंगलावार को कोरोना संक्रमण की वजह के 1,204 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। गौरतलब है कि देश में रिकवरी दर 98.9 प्रतिशत है।

बच्चों के लिए टीका अभियान शुरू

मंगलावर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडिवया ने ट्वीट कर बताया था कि देश अब कोविड को खिलाफ और मजबूती से लड़ रहा है। बच्चों को लगने वाले कोविड-19 के खिलाफ टीके को लेकर मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 से लेकर 12 आयुवर्ग वाले बच्चों को 'Covaxin' लगाई जाएगी। 5 से लेकर 12 आयुवर्ग वाले बच्चों को 'Corbevax' और 12 से अधिक उम्र वालों को 'ZyCOV-D' की 2 डोज की मंजूरी दी गई है।
महाराष्ट्र में भी किया जा सकता है मास्क पहनना अनिवार्य

वहीं महाराष्ट्र में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जिला कलेक्टरों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा कर सकते हैं। टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि यह निर्णय (सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने के बारे में) बैठक के बाद लिया जा सकता है।इस मामले को लेकर उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली ने मास्क अनिवार्य कर दिया गया है और 500 रुपये का जुर्माना भी लगा रही है। यहां तक ​​कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिले में भी मास्क प्रतिबंध वापस आ गया है। बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को अपनी बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य करने का फैसला किया था।


Next Story