केरल

खिलाफ दिया था विवादित बयान, मौलवी के खिलाफ FIR

Admin4
6 July 2022 6:21 PM IST
खिलाफ दिया था विवादित बयान, मौलवी के खिलाफ FIR
x

केरल में हेट स्पीच के खिलाफ अदालत ने बड़ी कार्रवाई की है. कोर्ट के निर्देश पर कोट्टायम पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में दिए गए एक हेट स्पीच के मामले में एक मुस्लिम मौलवी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले की शिकायत एक बीजेपी नेता ने अदालत से की थी और इस मौलवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी.

केरल के कोट्टायम में वासिम अली हिकामी नाम के एक मौलवी ने जीसस क्राइस्ट के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था. यही नहीं इस मौलवी ने इसाइयों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

इस मामले की शिकायत बीजेपी के स्टेट कमेटी के सदस्य अनूप एंटनी ने कोर्ट से की थी. कोर्ट के निर्देश पर कोट्टायम पुलिस ने आईपीसी की धारा 153-A के तहत वासिम अली हिकामी पर केस दर्ज किया है. आईपीसी की धारा 153-A में धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का जिक्र है.

वासिफ अली हिकामी के खिलाफ कोट्टायम जिले में पहले से ही एक मामला चल रहा है. एर्नाकुलम साइबर पुलिस ने 26 जून को मामला दर्ज किया है और इस मामले को कोट्टायम ट्रांसफर कर दिया है, जहां लगभग 6 महीने पहले ही एक और मामला दर्ज किया जा चुका है.

बता दें कि वासिफ अली हिकामी ने क्रिसमस से एक दिन पहले पिछले साल 24 दिसंबर 2021 को विवादित बयान दिया था.

Next Story