
x
अलप्पुझा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' केरल में रविवार को हरिपद से शुरू हुई। पदयात्रा पूर्वाह्न 11.00 बजे थोट्टापल्ली में रूकेगी और शाम पांच बजे फिर से रवाना होगी और वंदनम पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान सुबह से ही सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें देखी गयी। पदयात्रा (hiking) में शामिल लोग 'मिले कदम, जुड़े वतन' (कदम दर कदम हम भारत को एकजुट करें) का नारा लगा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा , " हमने केरल में पहले चरण में 200 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का इसका श्रेय केरल की जतना को है , जिन्होंने पदयात्रा में रिकॉर्ड भागीदारी की है।" कांग्रेस की यह यात्रा 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगा। केरल (Kerala) में 11 सितम्बर से शुरू हुई 19 दिवसीय पदयात्रा सात जिलों में 450 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।
Next Story





