केरल

सीएम विजयन की चेतावनी, स्थानीय निकाय में भ्रष्ट कर्मचारियों की भरमार, छोड़ेंगे नहीं

Deepa Sahu
31 May 2022 8:31 PM IST
सीएम विजयन की चेतावनी, स्थानीय निकाय में भ्रष्ट कर्मचारियों की भरमार, छोड़ेंगे नहीं
x
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में स्थानीय निकायों में बहुत सारे लालची और भ्रष्ट लोग हैं।

तिरुअनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में स्थानीय निकायों में बहुत सारे लालची और भ्रष्ट लोग हैं। उनकी सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं कि पैसे की मांग करना उनका अधिकार है। वे ईमानदारी से काम करने के बजाय और नौकरी होने के बावजूद लालची हो जाते हैं और अपने किसी भी काम के लिए अवैध रूप से रिश्वत मांगते हैं।


'अवैध तरीके से संपत्ति जमा करने वाले बड़ी संख्या में हैं'

पिनाराई विजयन ने कहा कि ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति जमा की है, स्थानीय निकायों में बड़ी संख्या में हैं। स्थानीय स्व-सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों को ऐसे मुद्दों में हस्तक्षेप करना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। आंखें नहीं मूंदनी चाहिए।

'सरकार ऐसी प्रथाओं को नहीं करेगी प्रोत्साहित'सीएम ने कहा कि हर कोई जानता है कि ऐसे लालची लोग कहां हैं और ऐसे व्यक्तियों को पता होना चाहिए कि अगर वे अपने भ्रष्ट आचरण को जारी रखते हैं तो उन्हें वहां जाना होगा और वहीं रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ऐसी प्रथाओं को प्रोत्साहित नहीं करेगी।

थ्रिक्काकारा उपचुनाव विजयन के लिए महत्वपूर्ण

मंगलवार को थ्रीक्काकारा उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं। यह चुनाव मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वी.डी सतीशन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बता दें, अप्रैल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में 1,94,113 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,96,805 हो गई है।


कांग्रेस नेता पीटी थामस की मौत के बाद हो रहा उपचुनाव

पिछली बार कांग्रेस के दिग्गज नेता पीटी थामस थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट से 14,329 मतों के अंतर से जीते थे। उनका पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया, जिसके कारण कांग्रेस ने उनकी विधवा उमा थामस को मैदान में उतारा है। वहीं, माकपा ने एक युवा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट जो जोसेफ और भाजपा ने दिग्गज नेता ए.एन.राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है।


Next Story