केरल
ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज, करते थे ये काम
Deepa Sahu
12 March 2022 12:00 PM IST

x
केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ कोच्चि में मामला दर्ज किया गया है।
केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ कोच्चि में मामला दर्ज किया गया है। यह मेकअप आर्टिस्ट कथित तौर पर अपने ग्राहकों से छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं की ओर से शिकायत मिलन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोच्चि पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि दो घटनाएं साल 2015 की और एक घटना 2021 की है। यहां के एक टैटू स्टूडियो में हुई एक घटना सामने आने के बाद सभी तीनों महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया और पुलिस से संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी-अपनी शादी में आरोपी को काम पर रखा था। लेकिन उस दिन दबाव के चलते वह शिकायत नहीं दर्ज करा पाई थी। जब टैटू स्टूडियो की घटना सामने आई तब तीनों महिलाओं ने साहस जुटाया और शिकायत करने के लिए आगे आईं।
पुलिस को शक है कि आरोपी अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट आने के बाद देश छोड़कर बाग गया है। नागराजू ने कहा कि अगर जरूरत होगी को उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ दिन पहले यहां एक टैटू आर्टिस्ट को एक ग्राहक के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Next Story





