केरल

मेरठ में छात्रा के धर्मांतरण की कोशिश

Admin Delhi 1
31 July 2023 11:19 AM IST
मेरठ में छात्रा के धर्मांतरण की कोशिश
x

मेरठ न्यूज़: मेरठ में फिल्म केरला स्टोरी की तरह की वारदात हुई है. जिस तरह से फिल्म में छात्राओं को उनकी सहपाठी अपने पक्ष के युवकों से मिलाती हैं और उसे प्रेम जाल में फंसाया जाता है, इसी तरह दौराला की छात्रा के साथ घटना की गई.

मेरठ की छात्रा को बरगलाकर सहपाठी ने अपने समुदाय के युवक से दोस्ती कराई और छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया गया. आरोपी युवक चार दिन पहले छात्रा को लेकर फरार हो गया. भाजपा नेताओं का आरोप है कि छात्रा के धर्मांतरण की साजिश थी और उसे एक मदरसे में रखा गया. पुलिस ने किसी तरह छात्रा को बरामद कर लिया. मामले में उच्च स्तर पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है.

मेरठ के दौराला क्षेत्र निवासी युवती खतौली के एक कॉलेज की छात्रा है. छात्रा चार दिन पहले गायब हो गई थी. परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद दौराला पुलिस ने छानबीन शुरू की. खुलासा हुआ कि छात्रा को खतौली निवासी आसिफ लेकर फरार हुआ है. दोनों मेरठ से पहले खतौली पहुंचे और यहां से सहारनपुर होते हुए अंबाला और फिर चंडीगढ़ गए. पुलिस ने दोनों को अलीगढ़ से देररात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दोनों को मेरठ लाया गया.

थाने पर हंगामा, लखनऊ तक शिकायत भाजपा नेता अभिषेक गुर्जर समेत कई हिंदू संगठन के लोग रात से दोपहर तक दौराला थाने पर जमे रहे. आरोप लगाया कि छात्रा को मदरसे में रखा गया. धर्मांतरण की साजिश थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया. भाजपा नेताओं ने लखनऊ तक शिकायत कर दी है. उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

टाइल्स मिस्त्रत्त्ी है आसिफ दौराला. छात्रा को उसकी सहेली ने आसिफ से खतौली के एक रेस्टोरेंट में पहली बार मिलवाया था. आसिफ टाइल्स मिस्त्रत्त्ी है. इस मामले में थाने पर बजरंग के बलराज डूंगर, विहिप के चौधरी अमनसिंह, आरएसएस के मनीष आदि ने इंस्पेक्टर दौराला से सख्त कार्रवाई की बात कही.

Next Story