केरल

AAP ने किया केरल में गठबंधन का ऐलान, 20/20 पार्टी के साथ मिलकर केरल में चुनाव लड़ेगी

jantaserishta.com
15 May 2022 8:30 PM IST
AAP ने किया केरल में गठबंधन का ऐलान, 20/20 पार्टी के साथ मिलकर केरल में चुनाव लड़ेगी
x
पढ़े पूरी खबर

आम आदमी पार्टी ने केरल में गठबंधन का ऐलान किया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोच्चि में कहा, अब, केरल में चार राजनीतिक गठबंधन होंगे, एलडीएफ, यूडीएफ, एनडीए और हमारे गठबंधन का नाम पीपुल्स वेलफेयर एलायंस होगा. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 20/20 पार्टी के साथ मिलकर केरल में चुनाव लड़ेगी.

केजरीवाल ने कहा, अगर आप राजनीति, दंगे और भ्रष्टाचार चाहते हैं तो आप अन्य राजनीतिक दल के पास जा सकते हैं. यदि आप विकास चाहते हैं, स्कूल और अस्पताल चाहते हैं तो आपको हमारे पास आना चाहिए. अन्य दल आपके बच्चों को कभी शिक्षा नहीं देंगे, क्योंकि वे दंगा और गुंडागर्दी करना चाहते हैं.

दिल्ली के सीएम ने कहा, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के कारण दिल्ली में इन्वर्टर, जनरेटर की दुकानें बंद हैं. बिजली मुफ्त है. क्या केरल के लोगों को भी मुफ्त बिजली नहीं चाहिए?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story