केरल
8 दिसंबर को मतदान अधिकार पर विचार गोष्ठी, राज्य निर्वाचन आयुक्त होंगे मुख्य वक्ता
Tara Tandi
6 Dec 2025 5:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किये जाने वाले पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं में मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मतदान का अधिकार : जनतंत्र का आधार” विषय पर एक युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि यह नवाचार गोष्ठी 8 दिसंबर (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जे.एल.एन. मार्ग स्थित महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज़ के सेमिनार हॉल में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को रेखांकित करना है। इस दौरान युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज, जयपुर एवं कनोड़िया महिला पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
श्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही यह पहल युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ तथा जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। विभाग की ओर से यह नवाचार युवाओं को जनतंत्र की अवधारणा से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Tags8 दिसंबरमतदान अधिकारविचार गोष्ठीराज्य निर्वाचन आयुक्तमुख्य वक्ताDecember 8Voting RightsSeminarState Election CommissionerChief Speakerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





