केरल

केरल में एक शख्स 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया

Sonam
10 July 2023 9:01 AM GMT
केरल में एक शख्स 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया
x

केरल के विझिंजम में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया और मिट्टी के नीचे जिंदा दब गया। मिट्टी में दबने से उसकी मौत हो गई। अग्निशमन कर्मियों, पुलिस और लोगों की मदद से 48 घंटे बाद सोमवार को उनका शव कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अनजाने में कुएं में गिर गया था।

करीब 48 घंटे बाद निकला शव

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति के शव को 48 घंटे के बाद सोमवार सुबह 10 बजे के करीब निकाला गया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे मिली और विझिंजम पुलिस, अग्निशमन सेवा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने 55 वर्षीय महाराजन को लगभग 100 फीट गहरे कुएं से निकालने का काम शुरू किया।

बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि कुएं के तल पर पानी और ऊपर से लगातार गिरती मिट्टी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आती रहीं। रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार सुबह शुरू किया गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई परेशानी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम आधी रात के आसपास घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी, क्योंकि रात होने के कारण ऑपरेशन में समस्याएं उत्पन्न हो रही थी।

बता दें कि महाराजन कई वर्षों से तिरुवनंतपुरम जिले में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि विझिंजम के पास मुक्कोला में कुएं के अंदर छल्ले ठीक करने के दौरान वह मिट्टी के नीचे दब गया और दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई।

Next Story