केरल

ईरानी जहाज से गिरफ्तार 6 लोगों के पाक ड्रग माफिया से संबंध : सूत्र

Rani Sahu
7 Oct 2022 12:15 PM GMT
ईरानी जहाज से गिरफ्तार 6 लोगों के पाक ड्रग माफिया से संबंध : सूत्र
x
कोच्चि, (आईएएनएस)। केरल के कोच्चि तट से 210 किलोग्राम हेरोइन ले जाने वाले एक ईरानी जहाज के पकड़े जाने के एक दिन बाद, सूत्रों ने कहा कि समूह का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से है, जिसकी जड़ें पाकिस्तान में हैं। बोट में छह लोग थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है।
भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान में गुरुवार को इस जहाज को जब्त किया गया था।
जहाज में सवार लोगों को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ से उनके कनेक्शन के वारे में जानकारी मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान से आई 210 किलोग्राम हेरोइन की एक खेप पहले ईरान भेजी गई और फिर वहां से उसे अन्य जगहों पर ले जाना था।
इनका काम करने का तरीका ऐसा है कि जहाज गहरे सागर में प्रतीक्षा करता है और जब इसे पाकिस्तान से सैटेलाइट फोन के माध्यम से निर्देश मिलते हैं, तो आगे अपनी यात्रा पूरी करता है।
Next Story