
x
केरल। केरल (Kerala) कोच्चि (Kochi) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, कोच्चि की एक 19 वर्ष की एक मॉडल के साथ एक कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उन लोगों ने उसे कक्कनाड में उसके आवास पर वापस छोड़ दिया। पीड़िता को बाद में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मॉडल के दोस्त ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने एक महिला समेत 4 को हिरासत में लिया है, जांच जारी है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मेडिकल सुबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी। अपराध करने के बाद, लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया।" यह मामला तब सामने आया, जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी साथी ने आज सुबह भर्ती कराया।
CP कोच्चि सिटी के सीएच नागराजू ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "हमने 3 पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है, IPC की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी महिला की पीड़िता से दोस्ती है जो अन्य आरोपियों की मदद करती थी।क्या पीड़िता को कोई ड्रग दिया गया था यह जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Admin4
Next Story