
x
पथानामथिट्टा | केरल में गैंग रेप का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। 17 साल की एक लड़की से उसे फ्रेंड और जानने वाले दिसंबर, 2022 से लगातार रेप करते आ रहे थे। जून में भी उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया। लड़की इतनी डरी हुई थी कि किसी से घटनाओं का जिक्र तक नहीं कर रही थी। लेकिन हाल में जिला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसिलिंग सेशन में पीड़िता ने अपने साथ हुए जघन्य कांड का खुलासा किया।
मामला केरल के अडूर का है। बार-बार यौन उत्पीड़न और गैंग रेप के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। ये हैं-लड़की का प्रेमी सुमेश (19) के अलावा उसका दोस्त शक्ति (18), अनूप (22), अभिजीत (20) और अरविंद (28) शामिल हैं।बाल कल्याण समिति ने मामला सामने आते ही तत्काल पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए उसका मेडिकल एग्जामिनेशन कराया। पीड़िता के प्रेमी को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया। उसे ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी उसके बाद हुई।
यह मामला आधिकारिक तौर पर जुलाई के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया था। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में वो कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पुलिस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है। सबूत इकट्ठा कर रही है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ एक मजबूत मामला बना रही है।एक अन्य मामले में जून में केरल की हरिपद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के जज साजी कुमार ने 24 साल के एक व्यक्ति को पॉक्सो एक्ट के तहत 135 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। आरोपी ने 15 साल की लड़की से रेप किया था।
Tagsकेरल न्यूज़गैंगरेपजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News
Next Story





