केरल

100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का खुलासा, 4 दबोचे गए

jantaserishta.com
9 Nov 2021 12:22 PM IST
100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का खुलासा, 4 दबोचे गए
x

नई दिल्ली: केरल पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुन्नूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीपी सदानंदन ने कहा, मुहम्मद रियास, सी शफीक, मुनव्वरअली और मुहम्मद शफीक को निवेशकों के करोड़ों रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस गिरोह का सरगना निषाद फरार है।

सदानंदन ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के नाम से चला रहे एक वेबसाइट के जरिये निवेशकों के करीब 100 करोड़ रुपये ले लिए। निवेशकों से वादा किया गया कि उन पैसों को रोजाना दो से आठ फीसदी की दर से क्रिप्टोकरेंसी में लाभांश दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि करीब 40 करोड़ रुपये एक आरोपी के खाते से 32 करोड़ रुपये दूसरे आरोपी के खाते से लेनदेन हुआ है। जबकि शेष रकम निषाद के खाते में डाल दी। मल्लापुरम में ऐसे ही एक मामले जांच कर रही केरल पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में निषाद के खाते को फ्रीज कर दिया था, जिसमें 34 लाख रुपये थे। निषाद पहले एक बार गिरफ्तार हो चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story