केरल

बिहार में महिलाओं का अधिकार बताने केरल जाएंगी 10 महिला विधायक

Kunti Dhruw
24 May 2022 12:56 PM GMT
बिहार में महिलाओं का अधिकार बताने केरल जाएंगी 10 महिला विधायक
x
आजादी का अमृत महोत्सव पर केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का आयोजन किया जा रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव पर केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार की 10 महिला विधायक शामिल होंगी। इसमें 5 विधानसभा कोटे से तो 5 विधान परिषद के कोटे से शामिल होंगी। 26 मई से 28 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए बुधवार को बिहार की महिला विधायक रवाना होंगी।

सम्मेलन में पहले दिन 26 मई को प्रथम सत्र में संविधान और महिलाओं के अधिकार और दूसरे सत्र में भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। दूसरे दिन 27 मई को तीसरे सत्र में महिलाओं के अधिकार और विधिक कमियां पर चर्चा होगी। आखिरी सत्र में निर्णय निर्माण निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कमी संबंधी विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा ।इससे पहले मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष व विधान परिषद के सभापति ने चयनित सभी 10 महिला विधायकों को कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

ये महिला विधायक होंगी शामिल
विधान परिषद से रीना यादव, निवेदिता सिंह, रोजीना नाजीस, अंबिका गुलाब यादव, रेखा कुमारी शामिल होंगी। वहीं विधासभा से प्रतिमा कुमारी, रश्मि वर्मा, अरुणा देवी, संगीता कुमारी , गायत्री देवी शामिल होंगी।बिमलेंदु भूषण कुमार इस पूरे कार्यक्रम के ओएसडी होंगे।
Next Story